लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- कोतवाली क्षेत्र के नई बाईपास स्थित अंधेरी बाग के पास शुक्रवारर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पैसों के लेन-देन को लेकर चल रहा विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। बीच-बचाव करने पहुंचे कांशीराम आवास कालोनी ब्लॉक नंबर 4 निवासी ई-रिक्शा चालक लईक पुत्र छेद्दू को गोली लग गई, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक कांशीराम कॉलोनी में एक व्यक्ति को दौड़ाते हुए घुस आए थे। कॉलोनी के कुछ लोग, जिनमें लईक भी शामिल था। हमलावरों को पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़े। पीछा करते-करते सभी नई बाईपास स्थित अंधेरी बाग तक पहुंच गए। इसी दौरान आरोपियों ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। गोली लईक के सीने में बाईं ओर नीचे की तरफ जा लगी। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.