लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- शहर में दिनदहाड़े ऑटो रिक्शा में सफर कर रहे एक युवक की जेब काटकर 20 हजार रुपये पार कर दिए गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना मैलानी के ग्राम संसारपुर निवासी वकील अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह लखीमपुर रोड स्थित शहनाई गेस्ट हाउस के पास से ऑटो रिक्शा द्वारा मोहम्मदी रोड की ओर जा रहे थे। रास्ते में दो अज्ञात युवक ऑटो में सवार हुए। जब वह अपने निर्धारित स्थान पर उतरे तो उन्हें पता चला कि उनकी जेब कट चुकी है और उसमें रखे 20 हजार रुपये गायब हैं। पीड़ित के अनुसार दोनों संदिग्ध युवक काली जैकेट पहने हुए थे और उनके स्टॉप से पहले ही उतर गए थे। आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि शहर में इससे पहले भी ऑ...