रामगढ़, फरवरी 6 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला सिकिदिरी मार्ग पर डीवीसी चौक के पास तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ढाई फुट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़ गया। जिससे यहां घंटों अफरा-तफरी मची रही। रांची की से आ रही एक स्कॉर्पियो वाहन संख्या जेएच-01ईबी-9796 बेकाबू होकर सड़क के बीचोबीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। डीवीसी चौक सबसे अधिक भीड़ भाड़ वाला जगह है। घटना अचानक हुई, जिसके कारण आस पास खड़े लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ पलों के लिए पूरा इलाका दहशत के माहौल में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन की रफ्तार बेहद तेज थी और चालक ने चौक पर न तो गति कम की और न ही आसपास मौजूद लोगों को ही ध्यान रखा। गनीमत रही कि वाहन डिवाइडर पर चढ़कर रुक गया, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के कुछ देर बाद जब वाहन पूरी तरह थम गया, तो लोग वाहन के पास पहुंचे। वाहन को देखकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.