रामगढ़, दिसम्बर 18 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र में ठंड का कहर जारी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस की गई। हल्की धूप निकलने के बाद भी तेज हवा ने लोगों को दिन दिन भर घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। इस मौसम में विशेष कर बुजुर्ग व बच्चे सर्दी, खांसी और सिरदर्द की समस्या से परेशान नजर आ रहे हैं। जानकारों के अनुसार एक सप्ताह तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। क्षेत्र में तापमान 10/22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन भर मौसम साफ रहा, सुबह कोहरा छाया रहा। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय लोगों को अधिक ठंड महसूस हुई। दिन में हल्की गर्मी व सुबह शाम शीतलहर के कारण लोगों को मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.