रामगढ़, नवम्बर 10 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र में सर्द हवाओं ने मौसम का मिज़ाज बदल दिया है। पिछले चार दिनों से ठंडी हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपाने लगी हैं। जैकेट या स्वेटर के बिना लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। रविवार की सुबह तापमान में बढ़ोतरी महसूस की गई। सुबह व शाम ढलते ही हवा में ठंडक बढ़ जाती है। जानकारों के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में ठंड बड़ी तेज़ी से बढ़ेगी। गोला क्षेत्र में सुबह व शाम के समय न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। वहीं प्रशासन की ओर से गरीबों के बीच कंबल वितरण की अब तक कोई सुगबूगाहट देखने को नहीं मिल रही है। समय पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण होता तो उन्हें कुछ राहत नसीब होती। ऐसा लगता है प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गरीबों ...