रामगढ़, अप्रैल 29 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के हुप्पू गांव निवासी मुकेश उपाध्याय पिता गणेश उपाध्याय ने अपने चचेरे भाई विनय कुमार उपाध्याय पिता बासुदेव उपाध्याय को टांगी से सिर पर हमला कर हत्या करने का प्रयास किया। इस हमले में उसके सिर व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। हो हंगामा सुनकर ग्रामीणों के जुट हो जाने से विनय की जान बच गई। घटना रविवार देर रात की है। घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया, जहां पर वह इलाजरत है। घायल युवक के बड़े भाई विकास कुमार उपाध्याय ने थाना में आवेदन देकर मुकेश उपाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.