रामगढ़, जनवरी 3 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला मेन रोड स्थित फौजी कंप्लेक्स परिसर में शनिवार को प्रथम शिक्षिका व नारी मुक्ति की प्रेणता माता सावित्रीबाई फुले का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने माता सावित्रीबाई फुले को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे मूलनिवासी के प्रदेश संगठन सचिव चतुर्भुज कश्यप ने कहा सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक गांव में हुआ था। सावित्रीबाई फुले को समाज सेविका, नारी मुक्ति आंदोलन में हिस्सा लेने वाली और देश की पहली अध्यापिका के रूप में जाना जाता है। पीपुल्स पार्टी इंडिया डेमोक्रेटिक के जिला महासचिव दिल्ली रविदास ने कहा कि घर का एक बेटा शिक्षित होता है तो एक परिवार शिक्षित होता है। लेकिन घर की बेटी शिक्षित होती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.