रामगढ़, जनवरी 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के साड़म पंचायत के सुदूरवर्ती जाराबंदा टोले में बीती रात विधायक ममता देवी के जन्मदिन के अवसर पर विधायक के पति बजरंग महतो ने सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल व खाद्य सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि विधायक ममता देवी का संपूर्ण जीवन गरीबों, वंचितों और अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। मौके पर उपमुखिया तुलसी महतो, मनोज पुजहर, वासुदेव प्रसाद, गौरी शंकर महतो, राथो भोक्ता सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...