रामगढ़, जुलाई 14 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुतरी व धोरधोरिया गांव में गुरुवार रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। अचानक गांव में घुसे हाथियों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए ध्वस्त कर दिया। सबसे ज्यादा नुकसान धोरधोरिया निवासी चरका बेदिया को किया। इनका घर पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। घर में रखे अनाज और घर के आवश्यक वस्तुओं को तहस नहस कर दिया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के लोग बारिश के इस मौसम में बेघर हो गए हैं। इसके बाद हाथियों ने धर्मेंद्र बेदिया व अरूण बेदिया के घर तोड़ दिया। पीड़ित परिवार को लोगों ने बताया कि हाथियों के आगमन की भनक लगते वे सब अपने घरों से निकल भागे और अपनी जान बचाई। हाथियों ने जिन ग्रामीणों के घर तोड़ दिए हैं, उन्हें रहने और भोजन की चिंता सताने लगी है। घटना की जानकारी मिलने पर मुखिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.