रामगढ़, दिसम्बर 14 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला क्षेत्र में बीती रात कामता, बरवाटांड़, बरियातू, हुप्पू, तोयर आदि गांवों में एक जंगली हांथी को लोगों ने विचरण करते हुए देखा। जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि कई गांवों में हाथी ने खेतों में लगी फसलों को बर्बाद किया है। इसकी जानकारी वनकर्मियों दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार देर शाम को एक हाथी रजरप्पा क्षेत्र के जनिया मारा से होकर गोला क्षेत्र में प्रवेश किया है। हाथी ने किसानों के फसलों को बहुत अधिक नुकसान नहीं पहुंचाया है। लेकिन हाथी के आगमन की सूचना पर किसानों में बेचैनी फैल गई है। वर्तमान में किसानों के खेतों में काफी सब्जियां लगी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.