रामगढ़, दिसम्बर 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से छाया हल्का कोहरा सोमवार को अचानक घना हो गया। जिससे सुबह से पूरा क्षेत्र कोहरे की मोटी चादर में लिपटा नजर आया। कोहरे की बूंदें देर सुबह तक छतों से टपकती रही। कड़ाके की ठंड के कारण लोग परेशान रहे, जनजीवन भी बेहाल है। घना कोहरा के कारण सड़क पर वाहन भी रेंगते नजर आए। वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए चलते रहे। कड़ाके की ठंड के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह 10 बजे ही लोगों को सूर्यदेव के दर्शन हुए। इसके बाद भी आसमान में कोहरा छाई रही, जिससे दिन भर लोगों ने ठंड का अहसास किया। मौसम में आए बदलाव का सीधा असर बच्चों और बुजूर्गों पर अधिक पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.