रामगढ़, फरवरी 4 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गर्मी की आहट के साथ गोला प्रखंड क्षेत्र में जल संकट विकराल रूप लेने लगा है। मगनपुर पंचायत के महलीडीह स्थित आदिवासी टोला का जलमीनार बीते छह महीने खराब पड़ा है, जिससे मोहल्ला दर्जनों लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। इधर गोला हरिजन टोला का जलमिनार भी बीते एक माह से खराब है। जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को दर्जनों ग्रामीणों ने जलमिनार के समक्ष हंगामा मचाते हुए विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना है कि जलमीनार खराब रहने से उन्हें काफी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। पानी के अभाव में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हैं। कई घरों के बच्चे पढ़ाई छोड़कर पानी लाने को मजबूर हैं। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि ग्रामीण निजी जल आपूर्तिकर्ता से पानी खरीदकर पीने को वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.