रामगढ़, जनवरी 28 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के पुरबडीह स्थित मनसा मंदिर परिसर में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक रविंद्र कुमार दास की अध्यक्षता मे हुई। जिसमें संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धुमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष रविदास जयंती कार्यक्रम मनसा मंदिर, रविदास टोला व पुरबडीह में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पूजा-अर्चना, माल्यार्पण, भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में कार्यक्रम को भव्य रूप से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर देते हुए आपसी सहयोग से आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। मौके पर गणेश राम, राम सुंदर र...