रामगढ़, जनवरी 27 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को गणतंत्र दिवस पूरे मान-सम्मान, अनुशासन और अटूट देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और पंचायत सचिवालयों में शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। चारों ओर राष्ट्रगान की गूंज, देशभक्ति के नारों और भारतीय संविधान के प्रति गहरी आस्था का दृश्य देखने को मिला। गोला मठवाटांड़ स्थित विधायक कार्यालय व प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में विधायक ममता देवी ने झंडोतोलण किया तिरंगे को सलामी दी। विधायक ने कहा कि दस अवसर पर हम सभी को राष्ट्र की एकता, अखंडता व विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लेना जरुरी है। वहीं प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख गीता देवी ने तहसील...