रामगढ़, अप्रैल 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर हेमतपुर गांव के पास सोमवार देर शाम को बेकाबू केन्टेनर की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ओरमांझी रांची थाना क्षेत्र के कुच्चू निवासी कजरु महतो 65 वर्ष के रुप में की गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क को लगभग एक घंटा तक जाम कर दिया दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबि कतार लग गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गए। बताया जाता है कि मृतक अपनी पुत्री के घर चोकाद पंचायत के डुंडीगाछी गांव जा रहा था। वह सड़क के किनारे पैदल चल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार केन्टेनर वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में कजरु की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.