रामगढ़, मई 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के चोकाद पंचायत के चक्रवाली गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका ललिता देवी प्रति जयप्रकाश प्रसाद 46 वर्ष की कुआं में डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार देर शाम की है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला देर शाम को शौचालय जा रही थी। इस दौरान पैर फिसल जाने से अपने ही घर के कुएं में गिर गई। काफी समय बीत जाने के बाद भी नहीं लौटी तो उसके पति व बच्चे उसकी खोजबीन करने लगे। उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद कुएं में झगर डालकर देखा गया, कुआं महिला का शव निकला। परिजनों ने तत्काल महिला को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में कर दिया गया। महिला अपने पीछे पति दो पुत्र व एक पुत्री छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.