रामगढ़, अप्रैल 3 -- गोला, निज प्रतिनिधि। स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने और आम अवाम को जागरूक करने के उद्देश्य से एसबीआई फाउंडेशन व चेतना विकास मंच ने बुधवार को उपरबरगा पंचायत औंराडीह गांव में सघन सफाई अभियान चलाया। इस दौरान फाउंडेशन से जुड़े सदस्यों ने गलियों और नालियों की साफ सफाई की। अभियान में पंचायत के मुखिया जीतलाल टुडू ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई। मुखिया ने खुद रास्ते व नालियों की सफाई कर दूसरों को घरों के आस पास नियमित रूप से सफाई करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुखिया ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना है। लोगों की भागीदारी से ही क्षेत्र को गंदगी से मुक्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सफाई हमारे स्वस्थ्य का आधार स्तंभ है। घरों आसपास नियमित रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.