रामगढ़, जनवरी 4 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला मुंडा टोली में रविवार को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन एपवा के नेतृत्व में सावित्रीबाई फुले व फातिमा शेख की सप्ताहिक जयंती दिवस मनाई गई। सर्वप्रथम जयंती देवी ने सावित्रीबाई फुले व फातिमा शेख के तस्वीर पर फूलमाला से पुष्पांजलि अर्पित कर सावित्रीबाई फुले व फातिमा शेख अमर रहे के गगन भेदी नारे लगाए गए। इस अवसर पर बहनापा अभियान की शुरूआत की गई। इस दौरान जगह-जगह महिलाओं की शिक्षा व अन्य अधिकारों पर संघर्ष करने का एलान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले व फातिमा शेख ने सामंती व्यवस्था के उस दौर में महिला शिक्षा व उनके अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद किया। जब दलितों, आदिवासियों को वेद पढ़ना लिखना सुनना तक मना था। किसी को पढ़ते लिखते देखा जाता तो उसे कठोर सजा दी जाती थी। उनके प्रयास से आज ल...