रामगढ़, फरवरी 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि। चोकाद पंचायत के चोपादारु संधोय घाटी स्थित जलमीनार पिछले एक माह से खराब है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। सोलर पैनल जलमीनार का कनेक्शन करीब 10 घरों में जोडकर जल आपूर्ति की जाती थी, जिसके खराब हो जाने से पूरे टोला में जलापूर्ती तरह प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार से नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति होती थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पिछले महीने से पानी की सप्लाई बंद है। ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया रूपा देवी से बात कर समस्या से अवगत करा दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि दिन ब दिन गर्मी बढ़ने लगी है। ऐसे में इस की मरम्मत नहीं कराई गई तो टोला में पानी की समस्या गंभीर हो सकती है। जलमिनार खराब होने से ग्रामीण कुआं व नदी नालों के पानी से अपनी जरुररते पूरी कर रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.