रामगढ़, फरवरी 9 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना पुलिस ने रविवार को मुरी मार्ग पर हारुबेड़ा के पास आधा दर्जन गाय लदी एक पिकअप को जब्त किया है। पिकअप वैन में गायों को ठुंस ठुंस कर भरा गया था। जिसके कारण एक की मौत हो गई। यह कार्रवाई थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गोला मुरी मार्ग पर पशु लदा एक पिकअप गुजर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए गश्ती पुलिस की मदद से हारुबेड़ा के पास पशु लदे पिकअप को कब्जे में कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप पर एक के उपर दूसरे पशुओं को क्रूरतापूर्ण से लोड किया गया था। जिसके कारण दम घुटने से एक गाय की मौत हो गई थी। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही पशु तस्कर पिकअप को वहां छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने थाने में अज्ञात लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.