रामगढ़, नवम्बर 5 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के औंराडीह आम बागवानी के पास बुधवार की संध्या सोहराय महोत्सव का आयोजन किया गया। पांच दिनी इस परब के दौरान संथाली आदिवासी समाज के दर्जनों महिला पुरुषों, बच्चे, युवा सभी ने पूरे हर्षोल्लास के साथ और ढोल-मांदर की थाप पर नाचते गाते नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ मांझी हड़ाम, नायके व पाहान ने इष्ट देवी देवता जाहेर आयो, मारांग बुरू, लुगू बाबा, लुगू आयो को फल फूल, अरवा चावल दूध चढ़ाकर किया गया। इस दौरान अच्छी फसल व सभी मनुष्यों की सुख शांति, समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान संथाली आदिवासी समाज के महिला पुरुषों ने परंपरागत नृत्य किया। मुख्य अतिथि जिप सदस्य रेखा सोरेन व मुखिया जीतलाल टुडू ने बताया कि यह पर्व आदिवासी समाज के लिए महान पर्व है। सोहराय पर्व से ही संताली सभ्यता व संस्कृति जीवित है। पव्...