रामगढ़, फरवरी 17 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला वन क्षेत्र के पुरबडीह गढ़वा टांड़ स्थित वन विभाग की वृक्षारोपण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे जंगल के दर्जनों पेड़ पौधे, झाड़ियां व वनस्पतियां जल गए। आगजनी की घटना में सबसे अधिक नए पौधों के अलावे कीड़े-मकोड़े व छोटे छोटे जीव-जंतुओं को नुकसान हुआ है। वैसे भी आए दिन वन क्षेत्र में कहीं न कहीं आग लगने की घटनाएं होती हैं। लेकिन महुआ के मौसम में आगलगी की घटना में काफी वृद्धि हो जाती है। ऐसे में वन विभाग को चौकन्ना रहने की जरुरत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय आग पर काबू करने का प्रयास किया जाता, तो इतना अधिक क्षति नहीं होता। कई ग्रामीणों ने बताया कि महुआ सीजन की शुरुआत के साथ जंगलों में आग लगने की घटनाएं काफी बढ़ जाती है। लोग महुआ चुनने के लिए जंगल में आग लगा देते हैं। ऐसे ...