रामगढ़, जून 12 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड कार्यालय में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने बुधवार को तीसरे दिन भी नियमावली के विरोध में काला बिल्ला लगाकर काम किया। झारखंड राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ की ओर से निर्धारित चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज संध्या आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रखंड मुख्यालय में कैंडल मार्च निकाल का विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि इस नियमावली में पूर्व से कार्यरत कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया है। आउटसोर्स कर्मचारियों ने नियमावली को कर्मचारी विरोधी बताते हुए मांग की है कि सरकार इसमें संशोधन करते हुए 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा और वित्त विभाग के आलोक में संविदा कर्मियों के समान वेतन भुगतान करने का प्रावधान शामिल किया जाए। गोला प्रखंड कार्यालय में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी गोपी पोद्दार, मो सफी इमाम, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.