रामगढ़, जनवरी 29 -- गोला, निज प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव अमित कुमार महतो ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार से लिखित आवेदन देकर गोला थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध बालू और कोयला कारोबार पर रोक लगाने और कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि थाना क्षेत्र सभी प्रमुख नदी नालों से अवैध बालू का खनन व कोयला का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। स्थानीय स्तर पर पता चला है कि अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त वाहनों से अवैध वसूली कर छोड़ दिया जा रहा है। इस कारोबार में स्थानीय प्रशासन के अलावे खनन विभाग भी संलिप्त बताया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि बालू लोड प्रति ट्रैक्टर से 3500 रुपये और कोयला लदी बाइक 4000 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। जिससे अवैध कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अ...