लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 12 -- गोला-बांकेगंज रोड पर सड़क किनारे खड़े अर्जुन प्रजाति के कई पेड़ रातों-रात काटकर गायब कर दिए गए। पेड़ों की अवैध कटान की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक प्लाट में एकत्र तीन पेड़ों की लकड़ी कब्जे में ले ली। वन विभाग ने इस सिलसिले में लाल्हापुर निवासी जब्बार और रायपुर निवासी रकीब के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क के किनारे लगे ये पेड़ एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा कराई जा रही प्लॉटिंग के रास्ते में आ रहे थे, इसलिए इन्हें अवैध रूप से काट दिया गया। बताया जा रहा है कि प्लॉटिंग क्षेत्र के सामने खड़े सभी अर्जुन के पेड़ काट कर गायब कर दिए गए और जगह बराबर कर मुड्ढी भी खुदवा दी गई। पेड़ों की अवैध कटान से इलाके में नाराजगी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प...