मैनपुरी, दिसम्बर 24 -- मेरा युवा भारत मैनपुरी के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी मनीष चौधरी के निर्देशन में ब्लॉक सुल्तानगंज के विमला देवी इंटर कालेज आलीपुर खेड़ा में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विधायक भोगांव प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेलकूद प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ (पुरुष) में रंजीत ने प्रथम, प्रशांत ने द्वितीय, अभिषेक ने तृतीय स्थान पाया। 200 मीटर महिला दौड़ में निशा ने प्रथम, आकांक्षा द्वितीय, डॉली ने तृतीय स्थान पाया। कबड्डी प्रतियोगिता में विमला देवी इंटर कॉलेज की टीम ने संतोषपुर की टीम को हराकर विजेता बनी। वालीबॉल में जगतपुर विजेता, मानिकपुर उपविजेता रही। लंबी कूद बालिका वर्ग में निशा प्रथम, प्रिया ...