बिजनौर, दिसम्बर 9 -- युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मंगलवार को आरएसएम इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सौ मीटर दौड़ में प्रिंस चौधरी, वासु व उजैफ। सीनियर बालिका वर्ग गोला फेंक में पलक, पल्लवी रानी व सहरीन। सब जूनियर बालिका वर्ग गोला फेंक में सालिया, कल्पना और अलिशा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनीयर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में चकसहजानी की टीम विजयी रही। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ अल्हैपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह व बुढ़नपुर ब्लाक प्रमुख उज्जवल चौहान ने किया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्...