पीलीभीत, मार्च 6 -- उपाधि महाविद्यालय में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करके खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गोलाफेंक प्रतियोगिता में श्रेया ने प्रथम स्थान हासिल किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंध समिति के सचिव मुरली मनोहर अग्रवाल ने फीता काटकर किया। महाविद्यालय की संस्थापक सचिव रानी चंद्रावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। छात्राओं की शतरंज प्रतियोगिता में श्रेया सैनी प्रथम, पावनी शर्मा द्वितीय स्थान पर रही। छात्राओं की गोला फेंक प्रतियोगिता में श्रेया ने प्रथम, प्रतीक्षा गंगवार द्वितीय और अनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों की गोला फेंक प्रतियोगिता में अरविंद ने प्रथम, प्रियांशु सिंह ने द्वितीय, शिवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों की भालाफेंक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.