रामगढ़, सितम्बर 24 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को मज़बूती देने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की गई। गोला प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को विधायक ममता देवी ने आजीविका दीदी कैफ़े का उद्घाटन किया। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के सहयोग से खोले गए इस कैफ़े का संचालन आशा महिला समूह की दीदियां करेंगी। विधायक ने कहा कैफ़े खुलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी। इससे महिलाओं को रोजगार और आय का एक नया साधन मिलेगा। महिला समूह की दीदियां आत्मनिर्भरता की ओर मज़बूती से कदम बढ़ा रही हैं। यह कैफे अन्य महिला समूहों के लिए प्रेरणा साबित होगा। उप प्रमुख विजय ओझा ने जेएसएलपीएस के पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिला समूह की दीदीयां आत्मविश्वास और अपनी मेहनत से हर क्षेत्र में आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.