रामगढ़, दिसम्बर 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना पुलिस ने सोमवार की संध्या अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर हुप्पू मोड़ के पास यह कार्रवाई की है। पकड़े गए बालू लदे ट्रैक्टर को थाना लाया बया और अग्रतार कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी रामगढ़ को दी गई। जिला खनन पदाधिकारी के कार्यालय निर्गत प्रतिवेदन के आलोक में थाना में कांड संख्या 136/25 की धारा -317(5)/3(5) बीएनएस, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम 1957 व 54 झारखंड लघु खनिज समुदान नियमावली 2004 व 9/13 झारखंड मिनरल रुल 2017 के तहत ट्रैक्टर मालिक व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...