रामगढ़, अगस्त 25 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को संगठन सृजन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष लखेश्वर कुमार की अध्यक्षता में की गई। संचालन प्रखंड अध्यक्ष संतोष सोनी ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो ने कहा कि रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस को जन जन तक पहुंचाना उनका दायित्व है। इसके लिए वे तन, मन, धन से समर्पित होकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि रामगढ़ विस क्षेत्र कांग्रेस का ऐतिहासिक गढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत व सशक्त बनाने कास आह्वान किया। बैठक के दौरान गोला पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। जिसमें गुड़िया देवी अध्यक्ष, मुकुंद महतो व विनोद गुप्ता उपाध्यक्ष बनाए गए। जबकि शोभा देवी, रविशंकर प्रसाद, लक्ष्मण हजाम, शंकर पोद्दार, दिलबर हुसैन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.