बाराबंकी, दिसम्बर 1 -- सतरिख। थाना अंतर्गत तिंदवानी गांव में रविवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम था। जिसमें आतिशबाजी की गई थी। सोमवार की दोपहर आतिशबाजी से बचे अवशेष से गांव के ही श्रीराम का 12 वर्षीय पुत्र सुमित बारूद एकत्र कर रहा था। उसी समय अचानक विस्फोट हो गया। जिसकी वजह से सुमित का चेहरा झुलस गया। बच्चे के चीख और विस्फोट की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और एम्बुलेंस बुलाकर सुमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली जाटा ले गए। चेहरा अधिक झुलसा होने के कारण चिकित्सकों ने सुमित का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी जाटा बरौली अधीक्षक डा. कुलदीप मौर्य ने बताया सोमवार को दोपहर बाद घायल अवस्था में एम्बुलेंस से सुमित को लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...