रामगढ़, जून 5 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला थाना परिसर में बुधवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ डॉ सुधा वर्मा की अध्यक्षता में की गई। इसमें दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों व जन प्रतिनिधियो ने भाग लिया। इस दौरान पर्व में शांति व सौहार्द्र बनाए रखने पर चर्चा की गई। बीडीओ ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक रहेगी। पर्व में पारंपरिक व्यवस्था कायम रहेगी। कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। जानवरों के अवशेष को सार्वजनिक स्थानों पर नहीं फेंके जाएंगे। इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने कहा कि शांति व्यवस्था में बाधा डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों को सचेत किया। मौके पर सीओ समरेश प्रसाद भंडारी, थाना प्रभारी, उप मुखिया अकबर अंसारी, मो ऐहतेसामुद्दीन सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.