रामगढ़, जनवरी 29 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला डीसी चौक स्थित प्रसिद्ध डेली सब्जी मार्केट में इन दिनों अतिक्रमण और अव्यवस्था का आलम है। जिससे हरि सब्जी लेकर बाजार आने वाले किसानों और सब्जी व्यापारियों की परेशानी लगातार बढ़ते जा रही है। इस संबंध में किसानों और आलु प्याज हरी सब्जी व्यवसाय संघ ने गुरुवार को सांसद मनीष जायसवाल के नाम सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा को एक ज्ञापन सौंपा है। यह आवेदन रामगढ़ विधायक ममता देवी को भी सौंपा गया है। जिसमें डेली मार्केट को अतिक्रमण मुक्त कर व्यवस्था में सुधार करने की मांग की गई है। कहा है कि डेली मार्केट से स्थानीय हजारों किसानों व व्यापारियों की आजीविका चलती है। यहां के किसानों का आय का एक मात्र स्रोत है। सब्जियों की बिक्री के बाद होने वाले आमदनी से किसान बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.