लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 19 -- लखीमपुर। गोला टूरिज्म संगठन ने सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल) केंद्र में डेढ़ हजार से अधिक अनुपयोगी कपड़े जमा कराए। यह कपड़े नगरवासियों से एकत्र कर जरूरतमंदों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सौंपे गए। संगठन की ओर से निर्धन कल्याण के उद्देश्य से कपड़ा संग्रह अभियान चलाया गया। नागरिकों की सुविधा के लिए सिनेमा रोड स्थित वंशिका ज्वैलर्स को अस्थायी संग्रह केंद्र बनाया गया, जहां नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर कपड़े दान किए। अभियान का प्रभारी दायित्व राजेंद्र सोनी ने निभाया। गोला टूरिज्म संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आरआरआर केंद्र के माध्यम से अनुपयोगी कपड़ों व वस्तुओं को पुनः उपयोग योग्य बनाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.