रामगढ़, अक्टूबर 19 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र में दीपावली की धूम मची है। दीपावली पर्व को लेकर रविवार को बाजारों में ग्राहकों की रौनक रही। पटाखों और दीयों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से शाम तक ग्राहक बाजार से सामान की खरीदारी करते हुए नजर आए। इस दौरान मोबाइल, सुनार, वाहन, बर्तन व कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। वहीं दीपावली पर्व पर घर को दीयों से सजाने के लिए ग्राहक खरीदारी करते हुए नजर आए। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आई, जगह जगह पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। प्रशासन प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की अपील कर रहा है। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। -धड़ल्ले से चल रहा है जुआ का खेल-दीपावली के कारण गोला क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से खुलेआम जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.