रामगढ़, फरवरी 20 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के उउवि संग्रामपुर में अध्यनरत बच्चों के बीच बुधवार को पोशाक का वितरण किया गया। इस दौरान कक्षा 1 व 2 के 54 छात्र-छात्राओं के बीच सरकार की पोशाक योजना के तहत ड्रेस का वितरण किया गया। इसका वितरण प्रधानाध्यापक महेन्द्र यादव व विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष बबीता देवी ने किया। पोशाक पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। प्राचार्य ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है। पोशाक मिलने से बच्चों में समानता की भावना विकसित होती है। उनकी नियमित उपस्थिति में भी सुधार आता है। अध्यक्ष ने अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की अपील की। मौके शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.