लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। पिछले 11 वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री शिव सेवक दिल्ली शाखा छोटी काशी के सेवादारों द्वारा पवित्र तीर्थ माता पूर्णागिरि मंदिर में 5 और 6 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह भंडारा प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की सेवा एवं धार्मिक आस्था को समर्पित भाव से आयोजित किया जाता है। दोनों दिनों में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण एवं सेवा का कार्य किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...