रामगढ़, मार्च 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि। टाउनहॉल रामगढ़ में आयोजित करियर कॉउंसलिंग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शनिवचार को उउवि बरियातू के 50 छात्र छात्राएं रामगढ़ रवाना हुए। प्रधान अध्यापक जितेंद्र कुमार महतो न हरी झंड़ी दिखाकर बच्चों को रामगढ़ रवाना किया। छात्रों के साथ शिक्षक अजय कुमार मिश्रा, लालमोहन बेदिया, रूपनाथ महतो, दीप्ति रानी, टेरेसा पुष्पिका टोप्पो, साक्षी अवस्थी शामिल थे। शिक्षकों ने बताया कि बच्चे अपने जीवन में आगे कैसे बढ़ेंगे, इसका टिप्स कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा। बच्चों से इस बारे अधिकारी सुझाव देंगे कि आप मैट्रिक सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं कैसे बेहतर मार्क से उत्तीर्ण हो सकते हैं। इस दौरान अधिकारी बच्चों से सीधे संवाद भी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.