रामगढ़, अक्टूबर 24 -- गोला, निज प्रतिनिधि। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज से शुरु हो गई है। सोमवार को छठव्रती अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। इसके बाद भी शहर की तमाम छठ घाटों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। छठ घाटों पर कुड़ा कचरे का ढेर लगा हुआ है। वहीं कचरे के ढेर से उठते दुर्गंध से पूरा वातावरण प्रदुषित है। शहर से गुजरी गोमती नदी पर डीवीसी चौक से लेकर रजरप्पा मोड़ के बीच कई जगह व्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हैं। घाट पर उतरने वाले रास्ते पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। यही स्थिति रही तो श्रद्धालुओं को घाट पर स्वच्छ व सुरक्षित ढंग से उतरना भी कठिन हो जाएगा। डीवीसी चौक व रजरप्पा मोड़ के पास स्थित छठ घाट पर व्रतियों की काफी भीड़ जुटती है। घाट जाने वाले रास्ते पर बड़ी बड़ी झाड़ियां, गंदगी व कचरे का अंबार लगा हुआ है। ऐसे में छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.