रामगढ़, फरवरी 19 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के सुदूरवर्ती गोवारजारा में लगे 25 केवीए के कृषि ट्रांसफॉर्मर का गुरुवार को जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने उद्घाटन किया। पिछले छह महीने से ट्रांसफॉर्मर जल जाने से किसान सिंचाई से वंचित थे। जिससे खेती-बारी पर गंभीर प्रभाव पड़ा था। ग्रामीणों की समस्या से अवगत होने के बाद सांसद प्रतिनिधि ने पहल करते हुए ग्रामीणों को नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करवा दिया। यहां कृषि ट्रांसफॉर्मर लग जाने से किसानों के चेहरे खिल उठे। अब किसान समय पर सिंचाई कर बेहतर उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। ग्रामीणों के अग्रह पर गोवारजारा पहुंचे सांसद प्रतिनिधि को स्थानीय युवाओं व ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों का स्नेह, विश्वास और अपनापन हृदय को भावुक कर देने वाला रहा। उन्होंने कहा मैं केवल आपक...