रामगढ़, जनवरी 15 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में गुरुवार को मकर संक्रांति मेला का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा धाम के पूर्वी छोर में लगने वाले मकर संक्रांति मेले में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसके अलावे कोराम्बे में कुंज मेला, बरलंगा, मगनपुर, जांगी गांव में ढोलकी मेला व बघलतवा में लगने वाला दो दिनी मेला धुमधाम से संपन्न हो गया। वहीं बरलंगा पूरबटांड़ के पास स्वर्णरेखा नदी के तट पर आयोजित मकर संक्राति मेले में लोगों ने चूड़ा, दही और तिलकुट का जमकर मजा उठाया। बरलंगा लुकैया टांड़ के पास पंचाड़ू पहाड़ की तलहटी में पंचाड़ू मेले का आयोजन किया गया। यहां विराजमान पंचाड़ू बाबा या पंचाड़ू ठाकुर के समक्ष सैकड़ों लोगों ने माथा टेका। पंचाड़ू बाबा के प्रति आस पास के लोगों की काफी आस्थाएं जुड़ी है। वहीं पहाड़ की दुर्गम चोट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.