रामगढ़, जनवरी 8 -- गोला, निज प्रतिनिधि। झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम आईटीआई गोला में गुरुवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों के बीच स्पर्धा की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से किया गया था। इसमें विभिन्न स्कूलों के कक्षा आठवीं, नवमी व दसवीं के 159 विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने समारोह का शुभारंभ किया। क्विज प्रतियोगिता में किसान हाई स्कूल डभातु के छात्र सुलभ कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 2500 रूपए नगद, मोमेंटो, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजबल्लभ प्लस टू हाई स्कूल सांडी की छात्रा मनीषा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें 200...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.