भागलपुर, जनवरी 23 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के गोलाहु गांव में गुरुवार को महालक्ष्मी नारायण नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाएं सिर पर कलश रखकर यज्ञस्थल गोलाहु से अजमेरीपुर बैरिया गंगा घाट के लिए निकलीं और गंगा जल कलश में भरकर वापस गोलाहु लौटीं। आयोजक समिति के अध्यक्ष ने बताया कि नौ दिनों तक वैदिक अनुष्ठान, हवन-पूजन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.