सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- सुलतानपुर, संवाददाता । गोलाघाट गोमती नदी के पुल का निर्माण कार्य आखिरकार 11 महीने की देरी से शुरू हो गया है। सेतु निगम की निर्माण इकाई के विफल होने पर बरेली की प्राइवेट कम्पनी को पुल निर्माण परियोजना को पूरा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। अब शहर के नागरिकों में जाम से राहत की उम्मीद बंधी हुई है। सेतु निगम की सुलतानपुर इकाई ने वर्ष 2022-23 में तत्कालीन सांसद मेनका गांधी की पहल पर नगर के गोलाघाट पुराने कंक्रीट व ओर अंग्रेजी हुकुमत के लोहिया पुल के बगल नए नेवी स्पैन मॉडल पुल निर्माण की योजना की कवायद शुरू की थी। पुल की लम्बाई 195 मीटर निर्धारित की गई है। निगम की ओर से 40 करोड़ रुपए की धनराशि और पूरा कराने के लिए 30 महीने का इस्टीमेट तैयार कर परियोजना का डीपीआर शासन को भेजा था। शासन ने 31 मार्च 2025 को परियोजना को स्वीक...