लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 8 -- स्वर्गीय श्री राजेंद्र गिरी स्मारक स्टेडियम में स्वर्गीय अरविन्द गिरी की स्मृति में आयोजित आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। दर्शकों की भारी भीड़ और खिलाड़ियों का उत्साह पूरे दिन देखने लायक रहा। पहला मैच एसके स्पोर्टिंग क्लब गोला की टीम ने जीत लिया। दूसरे दिन का पहला मैच एसके स्पोर्टिंग क्लब गोला और भुटबल (नेपाल) के बीच खेला गया। यह मैच रविवार को बराबरी पर छूटा था, लेकिन सोमवार को एसके स्पोर्टिंग क्लब गोला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में कलकत्ता एफसी और बलिया एफसी आमने-सामने हुए। कड़े संघर्ष के बीच बलिया एफसी ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच में मुख्य अतिथि पवन गुप्ता (अध्यक्ष, रोट्रैक्ट क्लब) और विशिष्ट अतिथि के रूप में पवनेश कुमार और योगेश...