जमशेदपुर, मई 6 -- जमशेदपुर। गोलमुरी के रामदेव बागान से अपहृत नाबालिग को बरामद कर लिया गया है। वह दो मई से लापता थी। उसके लापता होने के बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने गोलमुरी थाने में सनहा दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार, किशोरी गोलमुरी स्थित होटल में पार्टी मनाने की बात कहकर घर से दो मई की शाम करीब 7.30 बजे निकली थी। उसके बाद वह देर रात तक नहीं लौटी। पुलिस ने जांच कर उसे साकची से बरामद किया। उसके साथ ही एक युवक को भी हिरासत में लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.