जमशेदपुर, फरवरी 22 -- जमशेदपुर, वरीय संवाददाता प्रोजेक्ट उल्लास के तहत मिर्गी रोगियों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क जांच, उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड के तीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शनिवार को शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में एम्स नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, घोड़ाबांधा, गदरा और सुंदरनगर के शिविर में 120 मरीजों की जांच कर चिकित्सीय परामर्श एवं नि:शुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई गई। इसमें 62 मरीज थे। घोड़ाबांधा के शिविर का उपायुक्त ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से संवाद स्थापित कर चिकित्सकों के परामर्श अनुसार, दवा लेने एवं अन्य प्रक्रियाओं के अनुपालन हेतु प्रेरित किया। शिविर में शामिल होने एम्स की डॉ. ममता कुमारी, मयंक शर्मा और हेमंत तिवार...