जमशेदपुर, मार्च 8 -- गोलमुरी में पुलिस ने 13 साल की एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम दयानंद पाठक, रिंकी देवी और विजय कृष्ण पाणिग्रही हैं। पीड़िता के पिता के बयान पर गोलमुरी थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर पहले जांच की, उसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया। दयानंद पाठक गोविंदपुर के गदड़ा का रहने वाला है। अन्य आरोपी उसके रिश्तेदार हैं और नामदा बस्ती में रहते हैं। बताया जाता है कि पीड़िता को दयानंद पाठक पहले से जानता था। वह पहले पीड़िता को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए विजय कृष्ण और उसकी पत्नी ने उपचार करा दिया। इधर, पुलिस से शिकायत में नाबालिग के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी लड़की को लेकर बनारस भाग रहे थे। वहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.