जमशेदपुर, जनवरी 9 -- गोलमुरी के टुईलाडुंगरी में गुरुवार की शाम हथियारों से लैस 20 से 22 अपराधियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सरबजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सभी हमलावर हिंदू बस्ती निवासी सुखराज के साथ वहां पहुंचे थे। बड़ी संख्या में लोगों को लाठी-डंडे और अन्य घातक हथियारों के साथ आते देख आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही अपराधियों ने सरबजीत सिंह को घेर लिया। इसके बाद सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट से सरबजीत सिंह लहूलुहान होकर गिर पड़े। अपराधियों ने इलाके में जमकर उत्पात भी मचाया। पास में खड़ी दो गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। सड़क पर शोर-शराबा और चीख-पुकार सुनकर जब लोग घरों से बाहर निकले, तब हमलावर फरार हो चुके थे। सूचना मिलत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.